• Sun. Oct 12th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गवाहों की सुरक्षा वाले पहले कानून को रद्द करने को कैबिनेट की मंजूरी

ByParyavaran Vichar

Aug 18, 2025

देहरादून। उत्तराखंड में साक्षी संरक्षण योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश में लागू उत्तराखंड साक्षी संरक्षण अधिनियम 2020 को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस अधिनियम को निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

सरकार मानसून सत्र में उत्तराखंड साक्षी संरक्षण अधिनियम (निरसन) विधेयक पेश करेगी। इसके बाद नए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)-2023 के प्रावधानों के अनुसार साक्षी संरक्षण योजना लागू की जाएगी। बीएनएसएस की धारा 398 में गवाहों की सुरक्षा को परिभाषित किया गया है और साक्षी संरक्षण योजना लागू करने का प्रावधान है।

गृह विभाग की ओर से अधिनियम निरसन का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *