• Sat. Oct 11th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद

ByParyavaran Vichar

Aug 25, 2025

उत्तराखंड।  उत्तराखंड  में लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बंद है। हाईवे पर जगह-जगह सड़क धंसने और चट्टानी मलबा व बोल्डर आने के कारण वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। ईई मनोज रावत ने बताया कि बार-बार कटाव और मलबे के आने के बावजूद मार्ग को दुरुस्त करने का प्रयास जारी है।

इसी तरह, गंगोत्री हाईवे भी नलूणा के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। सिंचाई विभाग के ईई पन्नी लाल ने बताया कि अत्यधिक मलबा और यमुना नदी के मुहाने पर निकासी प्रभावित होने से यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। मशीनरी तैनात कर मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार स्लाइडिंग के कारण समय लग रहा है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *