• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सिंगटाली मोटरपुल का भूमि पूजन कराने की मांग की

ByParyavaran Vichar

Sep 5, 2025

ऋषिकेश। ढांगू, यमकेश्वर और चौंदकोट क्षेत्र के निवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर सिंगटाली मोटरपुल का जल्द भूमि पूजन करने की मांग की। इस मौके पर ग्रामीणों का नेतृत्व विधायक रेणु बिष्ट ने किया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

ग्रामीणों ने बताया कि सिंगटाली मोटरपुल बनने से क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

इस मुलाकात में उपस्थित ग्रामीणों में उदय सिंह नेगी, विनोद बड़थ्वाल, शिवदयाल नेगी, जगमोहन सिंह, प्रशांत मैठाणी, धर्म सिंह, उमेद सिंह, शिवचरण सिंह, हर्षवर्धन बड़थ्वाल, स्वयंबर बड़थ्वाल, गिरीश बड़थ्वाल, राजीव बिष्ट, सुनील बिष्ट, अंजू बिष्ट, दीपक ग्वाड़ी, रामेश्वर राणा, प्रमोद बड़थ्वाल, देवेंद्र असवाल और मनमोहन तड़ियाल शामिल थे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

ग्रामीणों ने कहा कि पुल के निर्माण से न केवल यातायात में सुगमता आएगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री से इस पहल को जल्द अमलीजामा पहनाने की अपील की गई।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post