• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बस चालक पर अभद्रता का आरोप, छात्रों ने विवि प्रशासनिक भवन में किया प्रदर्शन

ByParyavaran Vichar

Sep 11, 2025

श्रीनगर (गढ़वाल) हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित श्रीदेव सुमन छात्रावास के छात्रों ने बस चालक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि चालक ने रास्ते में ही उन्हें बस से उतार दिया।

आक्रोशित छात्रों ने चालक को हटाने और छात्रावास की समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन में छात्रसंघ पदाधिकारी भी शामिल रहे।

बाद में विवि के वाहन प्रभारी डॉ. विजयकांत पुरोहित ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र शांत हुए।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *