देहरादून | देहरादून की मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा में सहारनपुर के चार मजदूर – मिथुन, श्यामलाल, धर्मेंद्र और विकास कुमार – पानी के तेज बहाव में बह गए। ये सभी मजदूर करीब एक हफ्ते पहले ही पत्थर तोड़ने के काम पर यहाँ आए थे और ठेकेदार द्वारा दिए गए कमरे में रह रहे थे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
15 सितम्बर की रात जब मालदेवता में मूसलाधार बारिश हो रही थी, तब धर्मेंद्र ने अपने भाई प्रवीण से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने की बात कही थी। आपदा के दौरान उनके साथियों ने उन्हें आवाज दी थी – “कमरे में आ जाओ, वहां रहना ठीक नहीं है।” लेकिन तभी अचानक बीस फीट ऊँचा पानी का उछाल आया और चारों मजदूर तेज धारा में बह गए।
उनके परिजन अब सहारनपुर से देहरादून पहुंचकर अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली। अब तक आपदा में मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुँच गया है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

