• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

40 साल बाद चंद्रभागा ने दिखाया रौद्र रूप

ByParyavaran Vichar

Sep 17, 2025

ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी के 40 साल बाद फिर से रौद्र रूप दिखाने की दास्तान बयां करती है।

स्थानीय निवासी गुरु प्रसाद बिजल्वाण ने याद दिलाया कि 1985 में भी चंद्रभागा उफान पर आई थी। उस समय चौदहबीघा की कॉलोनी में पानी घुस गया था। घरों का सारा सामान बर्बाद हो गया और लोग मकानों की छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए थे। हालात इतने बिगड़े कि प्रशासन को नदी किनारे रेत के कट्टे लगाकर बहाव रोकना पड़ा।

इसके बाद 2005-06 में सिंचाई विभाग ने तटबंध बनवाया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली और खुद को सुरक्षित मानने लगे। लेकिन इस बार नदी के उफान और रौद्र रूप ने पुराने जख्म ताजा कर दिए। लोग फिर से डरे और सहमे हैं कि कहीं इतिहास खुद को दोहरा न दे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *