• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून: नशे में थानाध्यक्ष की करतूत, तीन वाहनों को टक्कर, तत्काल निलंबन और मुकदमा दर्ज

ByParyavaran Vichar

Oct 2, 2025

देहरादून  ।  देहरादून  के पॉश इलाके राजपुर में राजपुर थाने के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार नशे में धुत होकर एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि थानाध्यक्ष खड़े होने में भी असमर्थ थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसएसपी अजय सिंह ने रात में ही शैंकी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेडिकल जांच के बाद उनके खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया।

कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश करने पर लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनका वीडियो बना लिया, जो पूरे शहर में वायरल हो गया। वीडियो में शैंकी कुमार सादे कपड़ों में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं और नशे की हालत में ठीक से चल नहीं पा रहे थे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घटना के समय शैंकी कुमार ऑन ड्यूटी थे। चीता लिखी बाइक से आए कुछ पुलिसकर्मी उन्हें साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने रोक दिया।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा, “राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने दुर्घटना की। कानून सबके लिए बराबर है। जो भी कानून तोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।”

इस घटना के बाद थानाध्यक्ष शैंकी कुमार के खिलाफ विभागीय जांच और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post