• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कुमाऊं में अब 200 निरीक्षक रखेंगे ड्रग तस्करों पर नजर, नशे में लिप्त पुलिसकर्मी भी जाएंगे नशामुक्ति केंद्र

ByParyavaran Vichar

Oct 4, 2025

अल्मोड़ा। कुमाऊं में ड्रग तस्करी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अब 200 निरीक्षक और सब-इंस्पेक्टर (SI) अपने-अपने क्षेत्र में नशा तस्करों की लगातार निगरानी करेंगे। उनकी गतिविधियों की मैपिंग की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ गैंगस्टर या गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने शुक्रवार को अल्मोड़ा पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि पुलिस ने अब तक 215 ड्रग तस्करों की पहचान कर ली है। हर थाना, कोतवाली और चौकी क्षेत्र में उस इलाके के तस्करों पर नजर रखने के लिए विशेष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

पुलिसकर्मियों पर भी नजर

आईजी ने माना कि “नशे से पुलिस भी अछूती नहीं है।” कई पुलिसकर्मी नियमित रूप से नशे के आदी हैं। ऐसे कर्मियों का अब उनके परिवार की अनुमति से अल्मोड़ा नशामुक्ति केंद्र में उपचार कराया जाएगा।
यह सुझाव एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा की ओर से दिया गया था, जिसे आईजी ने “बेहद सराहनीय” बताया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

“मिशन संवाद” के तहत काउंसिलिंग

आईजी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को मानसिक और कार्यस्थलीय दबाव से राहत देने के लिए “मिशन संवाद” अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत आईआईटी दिल्ली के 10 काउंसलर नियमित रूप से पुलिस कर्मियों की काउंसिलिंग कर रहे हैं ताकि वे स्वस्थ मानसिक स्थिति में कार्य कर सकें।

बढ़ते साइबर अपराधों पर भी फोकस

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए पुलिस कर्मियों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
हर थाना और कोतवाली में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती होगी, ताकि साइबर अपराध के मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए सर्कल स्तर पर विशेष टीमें गठित की जा सकें।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post