• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दीवाली पर राज्य के आठ शहरों में हवा और ध्वनि प्रदूषण की होगी निगरानी

ByParyavaran Vichar

Oct 6, 2025

 देहरादून | दीपावली के दौरान बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) इस बार भी राज्य के आठ प्रमुख शहरों में हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की निगरानी करेगा। यह अभियान 13 अक्टूबर से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जिन शहरों में निगरानी की जाएगी, वे हैं — देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल।

निगरानी केंद्रों के स्थान इस प्रकार हैं:

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

  • देहरादून: घंटाघर और नेहरू कॉलोनी
  • ऋषिकेश: नगर निगम परिसर
  • टिहरी: डीएम कार्यालय और नगर पालिका परिषद क्षेत्र
  • हरिद्वार: ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज
  • काशीपुर: एल.डी. भट्ट उप जिला अस्पताल
  • रुद्रपुर: नगर निगम परिसर
  • हल्द्वानी: जल संस्थान कार्यालय
  • नैनीताल: नगर पालिका परिषद परिसर

इन सभी स्थानों पर लगे मॉनिटरिंग स्टेशनों के माध्यम से हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों (जैसे पीएम-10, पीएम-2.5, नाइट्रोजन ऑक्साइड आदि) और ध्वनि स्तर की माप की जाएगी, ताकि दीपावली के समय होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया जा सके।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post