• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अब एक क्लिक पर मिलेंगी नगर निकायों की 18 सेवाएं: उत्तराखंड को केंद्र से 22.8 करोड़ की मंजूरी

ByParyavaran Vichar

Oct 10, 2025

देहरादून।
उत्तराखंड के नगर निकायों में अब नागरिक सेवाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगी। लोग घर बैठे पानी का टैंकर मंगवा सकेंगे, पालतू कुत्तों का पंजीकरण, फायर एनओसी, प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान जैसी 18 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले पाएंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

शहरी विकास विभाग के म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर (MSSC) प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए उत्तराखंड को 22.8 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। देशभर में केवल 10 राज्यों को इस परियोजना में शामिल किया गया है, जिनमें उत्तराखंड भी एक है।

यह परियोजना राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (NUDM) के तहत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है। इससे राज्य के सभी नगर निकायों में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत किया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post