• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

समूह-ग भर्तियों का नया कैलेंडर जारी करेगा आयोग, 12 अक्तूबर की परीक्षा प्रक्रिया शुरू नहीं हुई

ByParyavaran Vichar

Oct 10, 2025

देहरादून।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) अब समूह-‘ग’ की भर्तियों के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। यह निर्णय हाल ही में स्नातक स्तरीय परीक्षा पर हुए विवाद और चल रही सीबीआई जांच के बीच लिया गया है।

21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने इसकी प्रक्रिया रोक दी थी और सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी। परीक्षा को रद्द करने पर अब न्यायिक आयोग और एसटीएफ की सिफारिशों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इन्हीं परिस्थितियों के चलते आयोग ने 5 अक्टूबर को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी थी। वहीं 12 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी और प्राविधिक सहायक वर्ग-1 परीक्षा की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है।

आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समूह-ग भर्तियों की सभी परीक्षाओं के लिए नया कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इसी के आधार पर आगे परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा, 28 अक्टूबर से प्रस्तावित वन दरोगा शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post