• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी

ByParyavaran Vichar

Oct 18, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में गजीवाली गांव के पास हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत एकत्र करने में जुटी है।

फिलहाल, मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *