• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जज्बा…83 वर्षीय महिला ने की बंजी जंपिंग, शिवपुरी में 117 मीटर ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया

ByParyavaran Vichar

Oct 24, 2025

 ऋषिकेश | ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ओलेना बायको ने ऐसा कारनामा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में स्थित एक बंजी जंपिंग सेंटर पर उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाकर सभी को दंग कर दिया।

यह वीडियो 13 अक्तूबर का बताया जा रहा है, जिसमें ओलेना बायको हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ बंजी प्लेटफॉर्म से नीचे कूदती दिखाई दे रही हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग उनकी हिम्मत को सलाम करते नजर आए।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा — “उम्र सिर्फ एक संख्या है।” कुछ ने उन्हें “प्रेरणा की मिसाल” बताया।

ओलेना बायको के इस साहसिक कदम ने साबित कर दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो उम्र कभी भी सपनों के बीच दीवार नहीं बन सकती।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *