• Sun. Feb 15th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नशे में वाहन चला रहे दो युवक पकड़े, 13 चालकों पर जुर्माना

ByParyavaran Vichar

Oct 27, 2025

लक्सर। पुलिस ने शनिवार देर रात नशे की हालत में वाहन चला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके वाहनों को सीज कर लिया गया है और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के नेतृत्व में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने पर 13 वाहन चालकों के चालान काटे और उनसे जुर्माना वसूला

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *