• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सैलून के बाहर पुरानी रंजिश में युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का केस

ByParyavaran Vichar

Nov 4, 2025

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार को सरेबाजार एक सैलून के बाहर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अब गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई पूर्वनियोजित साजिश का प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, यह घटना आपसी झगड़े और मारपीट के दौरान हुई थी।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक अरुण कुमार (38) की एक अन्य व्यक्ति से पुरानी रंजिश के चलते झड़प हो गई थी। दोनों के बीच सैलून के बाहर गुत्थमगुत्था और मारपीट हुई। इस दौरान अरुण ने ब्लेड से विपक्षी युवक पर हमला किया, जिससे उसे कई जगह चोटें आईं। इसी झड़प के बीच अरुण अचानक संतुलन खोकर सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक घायल अवस्था में वहां से भाग निकला। बाद में अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। फिलहाल मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *