• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

साइकिल रेस के दौरान दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से बच्चे के पैर कुचले, अस्पताल में भर्ती

ByParyavaran Vichar

Nov 4, 2025

रुद्रप्रयाग। जिले में मंगलवार को आयोजित साइकिल रेस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक पिकअप वाहन ने रेस में भाग ले रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (UK13 CA 0741) अचानक रेस के ट्रैक पर आ गया और उसने साइकिल चला रहे बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और वाहन उसके पैरों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए।

घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी और डीडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घायल बच्चे को अपने वाहन से तुरंत माधव आश्रम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से रेस आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *