• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बाबा धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास पहुंचे गंगनानी, मां यमुना तट पर की पूजा-अर्चना

ByParyavaran Vichar

Nov 5, 2025

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर उत्तरकाशी जिले में बुधवार को आध्यात्म और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिला, जब बागेश्वर धाम के प्रमुख बाबा धीरेंद्र शास्त्री और प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास गंगनानी पहुंचे। दोनों ने मां यमुना के पावन तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।

दोनों श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी पहुंचे और सीधे गंगनानी के पवित्र घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां यमुना का आह्वान किया। यमुना तट पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली के लिए रवाना हुए, जहां वे यमुना देवी के दर्शन और विशेष पूजा में शामिल हुए।

पूरे क्षेत्र में दोनों हस्तियों के आगमन से भक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और मां यमुना के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

इस धार्मिक यात्रा को लेकर प्रशासन ने भी विशेष इंतज़ाम किए थे ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद व्यवस्था बनी रहे। बाबा धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास की यह यात्रा उत्तराखंड के हिमालयी तीर्थ स्थलों की आस्था और सांस्कृतिक चेतना को एक बार फिर उजागर करने वाली रही।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *