• Fri. Feb 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानों में भी बढ़ी ठंड, देहरादून में सुबह छाया रहेगा हल्का कोहरा

ByParyavaran Vichar

Nov 6, 2025

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी और हल्की बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, जबकि दिनभर आसमान साफ रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूरे प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी जिलों में सुबह के समय उथला कुहासा (हल्का कोहरा) छाया रह सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले सात दिनों में देहरादून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक गिर चुका है। 30 अक्तूबर को जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री था, वहीं बुधवार को यह घटकर 28.1 डिग्री रह गया। न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देर से सही, लेकिन इस बार राजधानी में सर्दी ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने के आसार हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *