• Wed. Feb 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दिल्ली धमाके के बाद चमोली में अलर्ट

ByParyavaran Vichar

Nov 12, 2025

बदरीनाथ/गोपेश्वर। दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद चमोली जिले का प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के सभी प्रवेश द्वारों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। मंगलवार को बदरीनाथ धाम में असम राइफल, बम निरोधक दस्ता, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सुरक्षा ड्रिल आयोजित की, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा सके। देर रात से ही गैरसैंण, ग्वालदम, मंडल रोड और गौचर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था। मंगलवार को विशेष रूप से बदरीनाथ धाम और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है, जो पुलिस के साथ मिलकर लगातार वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही जिले के प्रवेश मार्गों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके। बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मी दिन-रात गश्त कर रहे हैं, जबकि हाइवे पर भी पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात हैं और जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह एहतियाती कदम है, जिसका उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि प्रदेश की पवित्र सीमाओं में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *