• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जिलाधिकारी ने किया स्काउट गाइड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

ByParyavaran Vichar

Mar 1, 2025

पौड़ी :  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पौड़ी तहसील स्थित त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से भारत स्काउट गाइड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और स्काउट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उन्होंने त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान से बच्चों और युवाओं को मार्गदर्शन मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होता है। कहा कि यह कार्यक्रम स्काउट गाइड के आदर्शों और उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और भविष्य में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।इस दौरान त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक बद्रीनारायण जी. गुब्बी ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम की भावना को जागृत किया जाता है।

इसके साथ ही अनुशासन में रहने के तौर तरीके और आपदा प्रबधंन के गुर भी सिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनते हैं।स्काउट गाइड के सचिव केसर सिंह असवाल ने बताया कि जनपद पौड़ी को स्काउट गाइड का नया भवन मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि 24 फरवरी,2025 को पौड़ी स्काउट गाइड की टीम को राज भवन में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कहा कि इसके अलावा तमिलनाडु में राष्ट्रिय जमौरी कार्यक्रम में पौड़ी स्काउट गाइड द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। सभी कार्यक्रमों में स्काउट गाइड को  ए ग्रेड मिला है। जिसमें 20 स्काउट गाइडों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी, त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक प्रभजन श्रीधरमूर्ति, जिला संगठन आयुक्त नरेश चंद्र विंद, प्रबंधक तपन कुमार, जिला आयुक्त स्काउट गाइड शांति रतूड़ी, जिला समन्वयक प्रदीप रावत सहित अन्य अधिकारी व स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post