• Sun. Mar 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भूकंप आया तो दाबका और कोसी नदी एक हो जाएंगी, लैंडस्केप में बड़ा बदलाव संभव

ByParyavaran Vichar

Dec 12, 2025

देहरादून।
देहरादून के रामनगर क्षेत्र में बहने वाली दाबका और कोसी नदी भविष्य में आने वाले किसी बड़े भूकंप की स्थिति में एक-दूसरे से मिल सकती हैं। भूवैज्ञानिकों के अनुसार, इस इलाके का भूकंपीय इतिहास बताता है कि यहां की धरातलीय संरचना (लैंडस्केप) किसी भी बड़े कंपन से व्यापक रूप से बदल सकती है। आईआईटी कानपुर के पृथ्वी विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि नदी तंत्र में इतना बड़ा परिवर्तन केवल तब संभव है जब फाल्ट लाइनें दोबारा सक्रिय हों और धरातल में खिसकाव बढ़ जाए।

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में आयोजित कार्यशाला में शामिल विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. जावेद मलिक ने बताया कि हाल में कई नई फाल्ट लाइनों का पता चला है और उनका व्यवस्थित नामकरण भी किया गया है। इनमें कालाढूंगी फाल्ट लाइन और हाजीपुर फाल्ट लाइन प्रमुख हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कालाढूंगी फाल्ट लगभग 50 किलोमीटर लंबी है और यह मुख्य फाल्ट प्रणाली मेन फ्रंटल थ्रस्ट (MFT) का हिस्सा है।

डॉ. जावेद मलिक ने बताया कि कालाढूंगी क्षेत्र में 1505 और 1803 में आए विनाशकारी भूकंपों के भू-साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। इन दोनों बड़े भूकंपों ने इलाके के भूगोल को गंभीर रूप से प्रभावित किया था। यदि इस क्षेत्र में अब कोई बड़ा भूकंप आता है तो दाबका नदी का रुख बदलकर कोसी नदी से जुड़ सकता है, जिससे पूरे लैंडस्केप में गहरा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *