• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

24 दिसंबर से शुरू होगा मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल

ByParyavaran Vichar

Dec 23, 2025

मसूरी  । मसूरी   में 24 दिसंबर से विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा, जो 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्निवाल का ब्रोशर जारी कर दिया है।

एसडीएम राहुल आनंद, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र रावत ने बताया कि कार्निवाल के पहले दिन सर्वे मैदान से लाइब्रेरी चौक तक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें आईटीबीपी बैंड प्रस्तुति देगा। शाम को गढ़वाल टैरेस में स्टार गेजिंग कार्यक्रम होगा, जबकि टाउनहॉल में मांगल गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही इंद्रमणि बडोनी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी। पहले दिन राजेंद्र सिंह रावत और बलदेव राणा प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्निवाल के विभिन्न दिनों में करिश्मा शाह, रुहान भारद्वाज, रश्मी सिंह, अफजाल मंगलौरी, रेशमा शाह, मीना राणा, गजेंद्र राणा, सौरभ मैठाणी, सन्नी दयाल, विक्की चौहान, त्रिलोक चौहान, जितेंद्र पंवार, किशन महिपाल, रजनीकांत, विवेक नौटियाल, शिवांगी नेगी, पंकज नेगी, निखिल डी’सूजा सहित कई अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

एसडीएम ने बताया कि स्टार नाइट के कार्यक्रम टाउनहॉल में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस से अतिरिक्त बल की मांग की गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *