• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

स्कूल जाते समय छात्र पर भालू का हमला, दोस्त की बहादुरी से बची जान

ByParyavaran Vichar

Dec 23, 2025

चमोली।  चमोली  जिले के पोखरी क्षेत्र में भालुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में कक्षा 7 के छात्र देवेश पर स्कूल जाते समय झाड़ियों में छिपे भालू के बच्चे ने अचानक हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसके साथ जा रहे दोस्त की बहादुरी से उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार देवेश अपने गांव से कक्षा 6 के छात्र पकेश के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में अचानक झाड़ियों से भालू का बच्चा बाहर आया और देवेश के पैर पर हमला कर दिया। भालू के नाखून लगने से उसके पैर पर हल्की चोट आई। इस दौरान पकेश ने साहस दिखाते हुए पत्थर फेंके और जोर से शोर मचाया, जिससे भालू का बच्चा जंगल की ओर भाग गया।

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अध्यापक मनबर रावत और उप वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि छात्र को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, केवल पैर पर भालू के नाखूनों के हल्के निशान हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद वन कर्मियों की मौजूदगी में छात्र को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। इस घटना से ग्रामीणों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *