• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भोजन की तलाश में भालू बच्चों के साथ घर में घुसा, सीसीटीवी में कैद

ByParyavaran Vichar

Dec 23, 2025

देहरादून:
उत्तरकाशी जिले के कई इलाकों में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ एक घर में घुस गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, मल्ला गांव सहित आसपास के कई गांवों में भालू अक्सर घरों की छतों और आंगनों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से लोग अंधेरा होने के बाद घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया, जहां भालू और उसके दो बच्चे एक घर के आंगन में घूमते नजर आए।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि भालू अपने बच्चों के साथ घर में घुसा और भोजन की तलाश करने लगा। इस दौरान उसके दोनों बच्चे आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए, जिन्हें बाद में मां भालू ने आकर अलग किया। काफी देर तक भालू और उसके बच्चे घर में घूमते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से भालुओं की बढ़ती दहशत को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पहले भी भालू के डर से भागते समय जंगल में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। आए दिन भालू लोगों पर हमले कर रहे हैं। इस ताजा घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल और भी गहरा हो गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *