• Sat. Feb 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नए साल से पहले उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना, शीत दिवस का अलर्ट जारी

ByParyavaran Vichar

Dec 29, 2025

देहरादून। उत्तराखंड में नए साल से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 30 और 31 दिसंबर के साथ ही 1 और 2 जनवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 29 दिसंबर को देहरादून सहित छह जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरे के कारण पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सूखी ठंड बढ़ेगी।

इसके अलावा 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे पूरे राज्य के तापमान में गिरावट आ सकती है।
3 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *