• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, तीन फीट बर्फ से बाधित हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

ByParyavaran Vichar

Jan 27, 2026

चकराता (विकासनगर)।
लोखंडी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सुरक्षित अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। बीते शुक्रवार को हुई जबरदस्त बर्फबारी से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी।

होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान और रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को अचानक मौसम बिगड़ने और भारी हिमपात के चलते कोटीकनासर से चकराता तक करीब 30 किलोमीटर लंबा मार्ग बंद हो गया, जिससे पर्यटक रास्ते में ही फंस गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सोमवार शाम कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग को बहाल किया। इसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *