• Wed. Feb 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

क्रैश बैरियर की कमी बनी हादसे की बड़ी वजह

ByParyavaran Vichar

Feb 4, 2026

हिमाचल प्रदेश । हिमाचल प्रदेश   के चौपाल से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में 36 यात्री सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब बस कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास दे रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बना पुश्ता ढह गया और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

यह अंतरराज्यीय मोटर मार्ग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है और व्यापार व सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत खराब बनी हुई है। मार्ग का बड़ा हिस्सा डेढ़ लेन और आगे सिंगल लेन है। जगह-जगह सड़क, पुश्ते और रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त हैं, जबकि कई संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर तक नहीं लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि हर बड़े हादसे के बाद केवल संवेदना जताते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की ओर ध्यान नहीं देते। क्रैश बैरियर, चौड़ीकरण और नियमित मरम्मत न होने के कारण इस मार्ग पर हर साल कई दुर्घटनाएं होती हैं।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, जिन स्थानों पर क्रैश बैरियर नहीं हैं वहां उनके लिए इस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत भी प्रस्तावित है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *