• Wed. Feb 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

केंद्रीय करों में बढ़ी उत्तराखंड की हिस्सेदारी, राज्य को मिलेंगे 1841 करोड़ अतिरिक्त

ByParyavaran Vichar

Feb 4, 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तराखंड के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ा दी गई है, जिससे उत्तराखंड को इस वित्तीय वर्ष में 1841 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी।

अब राज्य को केंद्रीय करों के हिस्से के रूप में कुल 17,414 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह राशि 15,573 करोड़ रुपये थी। 15वें वित्त आयोग में उत्तराखंड की हिस्सेदारी 1.118 प्रतिशत थी, जिसे बढ़ाकर 16वें वित्त आयोग में 1.141 प्रतिशत कर दिया गया है।

राज्य की हिस्सेदारी बढ़ने के पीछे सुदृढ़ आर्थिक प्रदर्शन, वनों एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में बेहतर कार्य, तथा प्रभावी जनसांख्यिकीय प्रबंधन को प्रमुख कारण माना गया है। क्षैतिज हस्तांतरण के तहत उत्तराखंड को यह बढ़ा हुआ लाभ मिला है।

केंद्र सरकार ने बजट में उत्तराखंड की ओर से रखी गई प्राथमिकताओं और मांगों को भी संज्ञान में लिया है। विशेष रूप से पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष वित्तीय सहायता योजना और जल जीवन मिशन के विस्तार से राज्य में आधारभूत संरचना विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार के अनुसार, ब्याज मुक्त ऋण और वित्तीय विकेंद्रीकरण के इन प्रावधानों से उत्तराखंड की विकास यात्रा और अधिक मजबूत होगी तथा राज्य में चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं को गति मिलेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *