• Wed. Feb 11th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सीएम धामी का विपक्ष पर हमला: सत्ता में आते तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाते, मामला जनता के सामने स्पष्ट

ByParyavaran Vichar

Feb 10, 2026

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, यदि उस समय वे सत्ता में आते तो उसी दिशा में आगे बढ़ते। अब यह बात जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी दून विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान विपक्ष से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस तरह यह मामला सामने आया है, उससे स्थिति साफ हो गई है और संबंधित प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।

सहसपुर क्षेत्र में मदरसे के नाम पर एक ट्रस्ट को दी गई जमीन को आगे अन्य लोगों को बेचे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यदि जमीन नियमों और कानून के अनुरूप नहीं पाई गई, तो नियम-कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो जमीन को सरकार में निहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार डॉ. नित्यानंद की जन्म शताब्दी मना रही है। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में बदल रही डेमोग्राफी को लेकर पहले ही चिंता जताई थी। साथ ही हिमालय और पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनके शोध को सरकार आगे बढ़ाएगी और उन पर कार्य करेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *