• Wed. Sep 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड: अक्तूबर में केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण

ByParyavaran Vichar

Sep 30, 2026

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में केदारनाथ धाम आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 22 से 25 अक्तूबर के बीच उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इसके साथ ही वह केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए एसपीजी की टीम केदारनाथ का निरीक्षण कर चुकी है।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक छह बार केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इससे पहले वह 21 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ आए थे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे में टिहरी जिले में टीएचडीसी के एक हजार मेगावाट क्षमता वाले पंप स्टोरेज प्लांट के लोकार्पण का कार्यक्रम भी शामिल हो सकता है। हालांकि, इन कार्यक्रमों की अंतिम पुष्टि आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही होगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *