• Fri. Feb 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

काशीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन, लेबर कोड रद्द करने की मांग

ByParyavaran Vichar

Feb 13, 2026

काशीपुर में विभिन्न संगठनों ने देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चारों लेबर कोडों को रद्द करने की मांग उठाई।

गुरुवार को पंत पार्क में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित की। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला, जो महाराणा प्रताप चौक पहुंचा। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करेंगे। उनका आरोप था कि इन कानूनों से स्थायी रोजगार की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और पूंजीपतियों को मनमाने तरीके से कर्मचारियों को निकालने की छूट मिल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूनतम वेतन में कटौती और कार्यस्थल पर सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा पर खतरा बढ़ेगा।

प्रदर्शन में समनदीप कौर, पंकज, शोभा, सुरेश, विमल, ममता, पीपी आर्या, कमलेश, सुभाष, अनीता और कमला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *