• Sat. Feb 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Feb 14, 2026

देहरादून में एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी (निवासी देहरादून) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए उनसे दस लाख रुपये तक वसूलते थे। गिरोह कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए परीक्षा में नकल करवा रहा था।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *