• Wed. Feb 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

18.35 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन सीज

ByParyavaran Vichar

Feb 18, 2026

अल्मोड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 18.350 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूके-19 सीए 0992 नंबर की कबाड़ से भरी पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 18.35 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से एचपी गोदाम टांडा, थाना रामनगर निवासी गुलजार (19), ग्राम पूछड़ी रामनगर निवासी नासिर हुसैन (39) और ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी मो. आजम (25) को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ सल्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने बताया कि जिले में नशे के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। गांजा, स्मैक और चरस की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *