• Mon. Mar 23rd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अल्मोड़ा में पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण, सुबह 5 बजे से लगी कतारें

ByParyavaran Vichar

Mar 23, 2026

अल्मोड़ा नगर में घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता सुबह 5 बजे से ही लाइन में लग गए थे और गैस वाहन आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे गए।

गैस एजेंसियों द्वारा बनाए गए रोस्टर के अनुसार, शिखर तिराहे और ऑफिसर्स कॉलोनी क्षेत्र में वितरण किया गया। सुबह करीब 6 बजे गैस वाहन पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने पर्चियों की जांच कर सिलेंडर वितरित किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 600 गैस सिलेंडर बांटे गए। शिखर तिराहे पर दो वाहनों के जरिए लगभग 400 सिलेंडर वितरित किए गए, जबकि ऑफिसर्स कॉलोनी क्षेत्र में एक वाहन से 200 सिलेंडर दिए गए।

इसके बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी, हालांकि कार्यालय खुला रहेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *