• Fri. Feb 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

शिक्षा निदेशक मारपीट मामला: विधायक के खेद के बाद शिक्षकों-कर्मचारियों का धरना स्थगित

ByParyavaran Vichar

Feb 26, 2026

देहरादून। शिक्षा निदेशक से मारपीट की घटना को लेकर पिछले चार दिनों से प्रदेशभर में चल रहा शिक्षकों और कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना बुधवार को स्थगित कर दिया गया।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई घटना के विरोध में विभिन्न शिक्षक व कर्मचारी संगठन आंदोलनरत थे, जिससे शिक्षा विभाग के कार्यालयों और स्कूलों का कामकाज प्रभावित हो रहा था।

विधायक के खेद जताने के बाद फैसला

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा घटना पर सार्वजनिक रूप से खेद जताने के बाद संगठनों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि विधायक के खेद व्यक्त करने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है।

हालांकि, संगठनों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल आंदोलन स्थगित होने से शिक्षा विभाग का कामकाज फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *