• Sat. Apr 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तरकाशी पीजी कॉलेज में छात्राओं ने सीखी स्टोन पेंटिंग की कला

ByParyavaran Vichar

Apr 4, 2026

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी  के पीजी कॉलेज में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को स्टोन पेंटिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने किया। चित्रकला विभाग के प्रभारी डॉ. मनीष सेमवाल ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नई कला तकनीकों से परिचित कराना है। दो दिन तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने स्टोन पेंटिंग की विभिन्न विधियों को सीखा और अपनी रचनात्मकता को निखारा।

इसके साथ ही डॉ. दिव्य थापा ने विद्यार्थियों को बाटिक प्रिंटिंग पेंटिंग का प्रशिक्षण भी दिया, जिससे उन्हें कला के नए आयामों को समझने का अवसर मिला।

इस दौरान कॉलेज के कई प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यशाला ने छात्रों को न केवल कला के प्रति प्रेरित किया, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *