• Fri. Jul 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिवार से मिले

ByParyavaran Vichar

Jul 17, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्रों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देहरादून पहुंचे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे। उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

अमर मेहता लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े थे। हाल ही में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर का एक एल्युमिनियम का खंभा उनके सिर पर गिर गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

इसके बाद राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करेंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पंडाल में विशेष व्यवस्था की गई है। मंच पर केवल राहुल गांधी मौजूद रहेंगे, जबकि छात्रों के लिए खड़े होकर कार्यक्रम में शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *