• Thu. Apr 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऋषिकेश में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Apr 16, 2026

ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुलिस ने अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से फर्जी भारतीय दस्तावेज सहित कई संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए वह अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रीना उर्फ रीता (24) निवासी सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया।

महिला ने खुलासा किया कि वह करीब एक महीने पहले रिपोन नामक व्यक्ति की मदद से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। उसे सोशल मीडिया के माध्यम से नौकरी का लालच दिया गया था। इसके बाद 13 अप्रैल को उसे दिल्ली से ऋषिकेश आने के लिए बस का टिकट उपलब्ध कराया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि महिला के लिए पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका इस्तेमाल वह अपनी असली पहचान छिपाने के लिए कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। महिला के कब्जे से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड और नागरिकता प्रमाणपत्र की प्रतियां बरामद हुई हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *