• Sat. Apr 25th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म

ByParyavaran Vichar

Apr 25, 2026

उत्तराखंड । उत्तराखंड  विद्यालय शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम आज, 25 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे। करीब दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सुबह 10 बजे आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे।

इस वर्ष कुल 2,15,262 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,12,276 छात्र हाईस्कूल और 1,02,986 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच पूरा हुआ।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

बोर्ड ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। परिणाम, पुनर्मूल्यांकन (स्क्रूटनी) या अन्य जानकारी के लिए छात्र इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 6396178537 (संयुक्त सचिव)
  • 7055513072 (शोध अधिकारी)
  • 7830403040 (प्रशासनिक अधिकारी)

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी आगे की शैक्षणिक योजना बना सकेंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *