• Thu. Apr 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पहाड़ों में बूंदाबांदी से राहत, आज भी ओलावृष्टि और तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट

ByParyavaran Vichar

Apr 29, 2026

उत्तराखंड।  उत्तराखंड  में बीते कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी का असर मैदानों में भी देखने को मिला, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी का प्रकोप कम हुआ।

मंगलवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। देहरादून में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री से घटकर 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है, जिससे पहाड़ों में बारिश और मैदानों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत जारी रह सकती है।

हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी चेतावनी जारी की है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, तेज बारिश और लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 4 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *