• Thu. May 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऑनलाइन निवेश और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 27 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

May 7, 2026

 प्रेमनगर ।  Uttarakhand STF ने ऑनलाइन निवेश और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद पर देहरादून निवासी एक व्यक्ति से 27.38 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

एसएसपी एसटीएफ Ajay Singh के अनुसार प्रेमनगर निवासी पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जुलाई 2025 में व्हाट्सएप पर खुद को “माया शर्मा” बताने वाली एक महिला ने उससे संपर्क किया। महिला ने ऑनलाइन काम और निवेश के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर उसे “डिजिट ट्रेड डाटा ऑपरेशनिन” नामक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया।

इसके बाद पीड़ित को Digit Trade Private Limited के माध्यम से यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर भरोसा जीता गया, फिर पीड़ित और उसकी मां के खातों से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए। इस तरह कुल 27 लाख 38 हजार 500 रुपये की ठगी की गई।

जब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर क्राइम थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान एसटीएफ ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

जांच में आरोपी विनोद, निवासी सुंदर सवारी, सोनीपत (हरियाणा) की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वर्क फ्रॉम होम और निवेश संबंधी ऑनलाइन ग्रुप संचालित करता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खाते से ठगी की रकम में से लगभग आठ लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए थे।

एसटीएफ की टीम ने आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों और पूरे साइबर नेटवर्क की जांच कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *