• Tue. May 19th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नशे में युवक ने दी हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी, 12 घंटे में गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

May 19, 2026

हरिद्वार में एक युवक ने शराब के नशे में डायल-112 पर कॉल कर शहर को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, रविवार तड़के सिटी कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चार दिन के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी। साथ ही उसने देश और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

नगर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में की।

पुलिस ने आरोपी को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह कॉल की थी। आरोपी हरिद्वार के एक होटल में काम करता है और शराब पीने का आदी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *