• Thu. May 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, मैदानी इलाकों में लू का अलर्ट

ByParyavaran Vichar

May 21, 2026

उत्तराखंड    ।   उत्तराखंड   में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अब मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 20 मई को देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है।

राजधानी देहरादून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है। चिकित्सकों और प्रशासन ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *