• Sat. Jun 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में बारिश से मौसम सुहावना, देहरादून का तापमान 6 डिग्री गिरा

ByParyavaran Vichar

Jun 6, 2026

देहरादून:
उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। देहरादून में शुक्रवार सुबह लगभग एक घंटे तक हुई लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और 27.1 मिमी वर्षा हुई।

राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में कमी आने से मौसम सुहावना हो गया है और कई स्थानों पर ठंडक महसूस की जा रही है।

हालांकि, तेज हवाओं और तूफान के कारण कुछ इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। वन विभाग और पुलिस ने मिलकर सड़कों से पेड़ों को हटाकर यातायात को सामान्य किया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 जून तक प्रदेश में मौसम का यही रुख बना रहेगा और समय-समय पर बारिश होती रहेगी।

आज के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है। साथ ही पर्वतीय जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड में आगामी कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *