• Thu. Jun 25th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कोतवाली से 100 मीटर दूर मेडिकल स्टोर में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

ByParyavaran Vichar

Jun 25, 2026

ऋषिकेश। पुलिस चौकी और कोतवाली के नजदीक स्थित एक मेडिकल स्टोर में चोरों ने सेंध लगाकर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि वारदात कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून रोड स्थित राजकीय उपजिला चिकित्सालय के सामने भारत भूषण कोठारी का मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने जैक की मदद से शटर उठाकर दुकान में प्रवेश किया। अंदर रखे गल्ले से लगभग 20 हजार रुपये की नकदी निकालकर वे फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पहले दुकान के भीतर घुसता दिखाई देता है। उसने गल्ला खोलकर नकदी निकाली और फिर बाहर खड़े अपने साथी को अंदर बुलाया। इसके बाद दूसरा आरोपी थैले में नकदी भरकर मौके से फरार हो गया।

फुटेज में एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति भी पड़ोस की दुकान के बाहर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले त्रिवेणी घाट चौकी के सामने हुई चोरी में भी आरोपियों ने इसी तरह की रणनीति अपनाई थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि वारदात पुलिस की मौजूदगी वाले क्षेत्र के बेहद करीब अंजाम दी गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *