• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हरिद्वार में पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Oct 16, 2025

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने मृतक सौरभ का दोस्त रोहित पुत्र मांगेराम को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम वह और सौरभ महाडी स्थित देशी शराब के ठेके पर गए थे। शराब पीने के बाद दोनों अंबेडकर नगर मार्केट बहादराबाद लौटे, जहां 1200 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान सौरभ ने रोहित को थप्पड़ मार दिया।

बदला लेने की नियत से रोहित अपने घर से चाकू लेकर सौरभ के घर गया और उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स ले जाते समय मौत हो गई

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *