• Mon. Jun 29th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, तीन की मौत, पांच घायल

ByParyavaran Vichar

Jun 29, 2026

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 4.2 फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल सभी लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतकों में शामिल हैं:

  • अहान (18), पुत्र शराफत, निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद।
  • फहीम (35), पुत्र अमानत।
  • तीसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

घायलों में शामिल हैं:

  • सोहने लाल (25), निवासी हरदोई।
  • शराफत (42), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद।
  • शबाना (35), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद।
  • अनु (18), निवासी बढ़ापुर, नजीबाबाद।
  • समीम (42), निवासी बिजनौर।

पुलिस के अनुसार मृतक अहान के माता-पिता शराफत और शबाना भी इस हादसे में घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *