• Tue. Jul 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गणेश गोदियाल की प्रेसवार्ता: बीकेटीसी मामले में सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच की मांग

ByParyavaran Vichar

Jul 20, 2026

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की।

प्रेसवार्ता के दौरान गोदियाल ने आरोप लगाया कि मामले में बीकेटीसी अध्यक्ष को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ भी कोई आरोप हैं, तो उनकी भी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए।

गोदियाल ने सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सहकारी बैंक भर्ती और अन्य मामलों में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से इन मामलों में स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि वह किसी भी सार्वजनिक बहस और निष्पक्ष जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही सरकार और बीकेटीसी अध्यक्ष से इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखने की भी अपील की।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *