• Wed. Jul 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सूर्यधार मार्ग पर बही अस्थायी पुलिया, थानो-भोगपुर से आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

ByParyavaran Vichar

Jul 22, 2026

जौलीग्रांट (देहरादून)। लगातार हो रही बारिश के चलते सूर्यधार मार्ग पर बनी अस्थायी पुलिया बह गई, जिससे थानो-भोगपुर मुख्य मार्ग से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। पुलिया बहने से स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए विधायक बृजभूषण गैरोला और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि फिलहाल ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा, जबकि बरसात समाप्त होने के बाद स्थायी पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

इस बीच, अमगढ़ खाले का तेज बहाव लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले खाले की चौड़ाई लगभग 20 फीट थी, लेकिन पिछले वर्ष और हाल की बारिश के बाद यह बढ़कर करीब 150 फीट तक पहुंच गई है। इससे खाला पार करना बेहद जोखिमभरा हो गया है।

क्षेत्र से सामने आई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें गडूल पंचायत के सिल्ला चौकी की एक छात्रा अपने छोटे भाई को गोद में उठाकर उफनते खाले को पार करती दिखाई दे रही है। यह तस्वीर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी और ग्रामीणों, खासकर बच्चों, की कठिनाइयों को उजागर कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post