• Wed. Jul 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन, महिला ने पिछले करीब सात माह से धरना दे रहे नर्सिंग एकता मंच के बेरोजगार अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुब फिनायल पीकर आत्मदाह का किया प्रयास

ByParyavaran Vichar

Jul 22, 2026

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले करीब सात माह से धरना दे रहे नर्सिंग एकता मंच के बेरोजगार अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल के आवास का घेराव करने पहुंचे, लेकिन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने से उनमें आक्रोश बढ़ गया।

प्रदर्शन के दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने कथित तौर पर फिनायल पी लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post